Saiyaara Movie Review: इमोशनल प्रेम कहानी, “सैयारा” फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर तहलका

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Saiyaara Movie Review: 150 करोड़ क्लब में शामिल हुई Saiyaara Movie

मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री करते हुए 150 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह रोमांटिक ट्रेजेडी सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि आज के युवाओं की भावनाओं का आईना बन चुकी है। खासकर लवर्स के बीच यह मूवी बेहद पॉपुलर हो गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म की इमोशनल क्लिप्स वायरल हो रही हैं, जो दर्शकों के जुड़ाव को बखूबी दिखा रही हैं।

लगातार एक्शन और थ्रिलर से भरी फिल्मों के बीच ‘सैयारा’ ने दर्शकों को एक सच्चे इमोशनल टच वाली लव स्टोरी दी है। लंबे समय बाद एक ऐसी फिल्म आई है जो दिल को छू जाती है और हर प्रेमी जोड़े के दिल में एक खास जगह बना लेती है। सोशल मीडिया रिएक्शन और थिएटर रिव्यू इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि ‘सैयारा’ साल की सबसे इमोशनल और चर्चित फिल्म बन चुकी है।

अब सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं रही, बल्कि एक इमोशनल मूवमेंट बन गई है। वायरल हो रहे वीडियो में कोई चुपचाप आंसू बहाता दिख रहा है, तो कोई अपने पार्टनर का हाथ थामे भावुक हो रहा है। एक वीडियो में तो एक लड़का IV ड्रिप लगाकर फिल्म देखने पहुंचा – इससे ज्यादा क्रेज़ और क्या होगा?

फिल्म ‘सैयारा’ की कहानी:

‘सैयारा’ की कहानी वाणी बत्रा (अनीत) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी सगाई टूटने के बाद उसकी ज़िंदगी बिखर जाती है। खुद को फिर से खड़ा करने के लिए वह एक मीडिया कंपनी में नौकरी करना शुरू करती है। इसी मीडिया हाउस में एंट्री होती है कृष कपूर (अहान पांडे) की – एक ब्रैट टाइप लड़का, जो नेपोटिज़्म के खिलाफ अपने तेवरों और बगावती रवैये से चर्चा में रहता है। हालांकि मारपीट उसका असली चेहरा नहीं है – असल में वह एक सिंगर है, और संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा सितारा बनने का सपना देख रहा है।

वाणी और कृष की पहली मुलाकात प्रोफेशनल होती है, लेकिन धीरे-धीरे उनके बीच एक इमोशनल कनेक्शन बनने लगता है। वाणी की सोच से कृष प्रभावित होता है, और दोनों के बीच पनपता है एक खूबसूरत रिश्ता। लेकिन जैसा कि हर लव स्टोरी में होता है, एक बड़ा मोड़ भी आता है – हालात ऐसे बनते हैं कि वाणी को कृष से दूरी बनानी पड़ती है, भले ही उसका दिल इससे सहमत न हो।

अब सवाल ये है – क्या वाणी और कृष का प्यार ज़माने की रुकावटों को पार कर पाएगा? इन्हीं सवालों के जवाब देती है ‘सैयारा’ की यह इमोशनल और दिल को छू लेने वाली कहानी।

का ट्रेलर देखने के लिए क्लिक करे : Saiyaara मूवी Trailer 

अहान और अनीत का अभिनय

इस फिल्म के ज़रिए दो नए चेहरे इंडस्ट्री में कदम रखते हैं – अहान पांडे और अनीत। अहान, जो कि अनन्या पांडे के कजिन हैं, ने कृष कपूर के किरदार में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। शुरुआत में उनका किरदार एक बिगड़ैल अमीरज़ादे जैसा लगता है, लेकिन जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, वह अपने इमोशनल शेड्स को बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उकेरते हैं।

वहीं अभिनेत्री अनीत पूरी फिल्म में एक फ्रेश और इमोशनली स्ट्रॉन्ग प्रेज़ेंस के साथ नज़र आती हैं। वाणी के किरदार में उनका मासूम अंदाज़, दर्द और अंदरूनी संघर्ष पूरी सच्चाई से उभरकर सामने आता है। उन्होंने अपने अभिनय से साबित किया है कि वो लंबे रेस की घोड़ी हैं। आलम खान और अन्य सह-कलाकारों ने भी पूरा न्याय किया है, हालांकि उन्हें ज़्यादा स्क्रीन टाइम मिलता तो बेहतर होता।

Saiyaara Movie का संगीत

Saiyaara Movie का संगीत इसकी रूह है – वो धड़कन, जो हर दृश्य के साथ तालमेल बनाकर भावनाओं को और गहरा कर देती है। खास तौर पर टाइटल ट्रैक ‘सैयारा’ ऐसा गीत है जो सुनते ही दिल को छू जाता है और फिल्म खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक जेहन में बना रहता है।

हालांकि बाकी गाने उतनी गहराई नहीं छोड़ते, लेकिन हर ट्रैक कहानी के मूड को सपोर्ट करता है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर खासतौर पर इमोशनल सीन्स में कमाल का असर डालता है – यह उन पलों को और भी प्रभावशाली बना देता है।

क्या Saiyaara Movie देखने लायक है?

‘सैयारा’ एक सादगी से बुनी गई, लेकिन दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है, जो दर्शकों के मन में अपनी एक खास जगह बना जाती है। यह सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि सच्चे प्यार की ताकत, रिश्तों की भावनात्मक गहराई और इंसानी जज़्बातों को बारीकी से बयान करने वाली फिल्म है। यह फिल्म आपको एक ऐसी इमोशनल जर्नी पर ले जाती है, जहां हर सीन कुछ महसूस कराता है और कई पलों में आप खुद को कहानी का हिस्सा समझने लगते हैं।

iPhone 15 Pro Max Review