पुरानी कार के बदले नई Grand Vitara घर ले आओ! Maruti की ज़बरदस्त स्कीम. EMI सिर्फ 9,999 रुपये.

grand vitara
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मारुति सुज़ुकी ने अपनी पॉपुलर SUV Grand Vitara को खरीदने का सपना अब और भी आसान बना दिया है। कंपनी ने एक आकर्षक ईएमआई योजना शुरू की है, जिसमें ग्राहक अपनी पुरानी छोटी कार एक्सचेंज करके सिर्फ ₹9,999 प्रति माह की आसान किश्तों में New Grand Vitara घर ला सकते हैं।

SUV Grand Vitara

अगर आपके पास 5 साल या 75,000 किलोमीटर तक चली हुई कोई मारुति सुज़ुकी की कार है, तो अब आप उसे एक्सचेंज करके बेहद आसान किस्तों पर Grand Vitara खरीद सकते हैं। मारुति सुज़ुकी इंडिया ने घोषणा की कि कंपनी अपने मौजूदा ग्राहकों को SUV Grand Vitara में अपग्रेड करने का शानदार मौका दे रही है, जिसके लिए एक नई फाइनेंस स्कीम शुरू की जा रही है।

इस योजना का मकसद है अपने पुराने ग्राहकों को काम बजट मे एक शानदार अपग्रेड गाड़ी देना, वो बजट में अपनी पुरानी कार को स्टाइलिश, दमदार और मॉडर्न Grand Vitara से बदल सकते हैं।

Grand Vitara

 

Grand Vitara price की शुरुआत Rs. 11.42 Lakh से हो जाती है . ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने निकटतम शोरूम पर जाकर पता कर सकते है .इस योजना की खास बात यह है कि इसमें बायबैक गारंटी भी दी जा रही है। अगर ग्राहक कार को 5 साल या 75,000 किलोमीटर तक चलाता है, तो वह इसे वापस मारुति सुज़ुकी को बेच सकता है। कंपनी उस समय कार की एक्स-शोरूम कीमत का 50 फीसदी हिस्सा ग्राहक को लौटाएगी। ग्राहक चाहे तो उस समय बचा हुआ पैसा भरकर कार अपने पास भी रख सकता है,

इस स्कीम की शुरुआत सबसे पहले दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से की जाएगी। मारुति सुज़ुकी ने बताया है कि इस योजना में ग्राहक को कार वापस बेचने का विकल्प भी मिलेगा। नई स्कीम के तहत जब कोई ग्राहक Grand Vitara में अपग्रेड करने का फैसला करता है, तो उसकी मौजूदा कार को डाउन पेमेंट के तौर पर माना जाएगा। साथ ही, वह एक्सचेंज बोनस पाने का हकदार भी होगा।

Grand Vitara

मारुति सुज़ुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सेल्स एंड मार्केटिंग) पार्थ बनर्जी ने बताया कि कंपनी का फोकस उन ग्राहकों पर है जो पहले से एक छोटी कार चला रहे हैं और अब बड़ी कार लेना चाहते हैं। उनका कहना है कि हमारा प्रयास है कि ऐसे ग्राहकों के लिए एसयूवी खरीदना न सिर्फ आसान हो, वे भी आसानी से एसयूवी के मालिक बन सकें।