Samsung Galaxy S25 Edge का Review | 200MP कैमरे वाला फोन | Gaming Beast!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

Samsung Galaxy S25 Edge प्रीमियम डिजाइन और दमदार 200 MP कैमरा के साथ लॉन्च. परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर फीचर्स के मामले में भी यह फोन iPhone 17 Air को कड़ी टक्कर देने की क्षमता रखता है।

अगर आप एक नया और प्रीमियम स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy S25 Edge आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह सैमसंग का लेटेस्ट और अब तक का सबसे स्लिम स्मार्टफोन है, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया है।

Display

सबसे पहले बात करें इसके डिस्प्ले की तो इसमें आपको 6.7 इंच का Quad HD+ AMOLED स्क्रीन मिलता है, जो देखने में बेहद शानदार और ब्राइट है। जो 1Hz से 120Hz की अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। इसकी 5.8mm की अल्ट्रा-स्लिम बॉडी और 163 ग्राम का वजन इसे प्रीमियम और हल्का बनाते हैं। मिनिमल डिजाइन और शानदार बिल्ड क्वालिटी इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाते हैं।

Camera

कैमरे की बात करें तो इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो सैमसंग के अब तक के कैमरा सिस्टम में सबसे ज़्यादा रेजोल्यूशन वाला है। इससे दिन और रात दोनों समय के फोटो में इसकी क्वालिटी शानदार रहती है . अगर आप स्मार्टफोन से फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी करना पसंद करते हैं, तो Samsung Galaxy S25 Edge आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें Galaxy S25 Ultra वाला 200 मेगापिक्सल कैमरा है. इसके कैमरा से हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो आसानी से कैप्चर किए जा सकते हैं।

Proccesser

फोन में सिर्फ कैमरा ही नहीं, बल्कि इसका प्रोसेसर भी काफी दमदार है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग जैसी चीजें स्मूद चलती हैं। Samsung ने Galaxy S25 Edge लॉन्च कर एक बार फिर प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। यह फोन न सिर्फ अपने स्टाइलिश डिजाइन के लिए चर्चा में है, बल्कि इसकी परफॉर्मेंस और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर फीचर्स के चलते इसे सीधे तौर पर iPhone 17 Air का मजबूत मुकाबला माना जा रहा है. पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। साथ ही, इसमें 12GB तक की रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जो मल्टीटास्किंग और भारी ऐप्स को चलाने में बेहद मददगार है

 

Price

अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अच्छी खबर यह है कि Galaxy S25 Edge पर फिलहाल इस समय 1,09,999 रुपये  है, जिससे इसे काफी सस्ती कीमत में घर लाया जा सकता है। अमेज़न अपने ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर में पुराने फोन के बदले 55,000 रुपये तक की बचत का मौका दे रहा है। इस ऑफर का फायदा उठाकर आप नया फोन काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की चालू स्थिति और हालत पर निर्भर करेगी।

Battery

फोन में 3,900mAh की बैटरी दी गई है, जो भले ही थोड़ी छोटी लगे, लेकिन नॉर्मल यूज़ में एक दिन का बैकअप आराम से दे देती है। इसमें 25W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जो वायर्ड और वायरलेस दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है। हालांकि, चार्जिंग स्पीड के मामले में यह कुछ प्रतिस्पर्धी ब्रांड्स से थोड़ा पीछे रह जाता है।

Conclusion

Samsung Galaxy S25 Edge एक ऐसा स्मार्टफोन है जो डिज़ाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस – तीनों मामलों में शानदार है। अगर आप एक हाई-क्वालिटी और स्टाइलिश फोन लेना चाहते हैं, तो यह डिवाइस ज़रूर ट्राई करें। सैमसंग का कहना है कि Galaxy S25 Edge अब तक का उसका सबसे पतला स्मार्टफोन है। इसमें स्लिम डिज़ाइन के साथ-साथ कई शानदार और पावरफुल फीचर्स भी देखने को मिलते हैं. स्टाइलिश लुक, लेटेस्ट फीचर्स और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी के साथ Galaxy S25 Edge उन लोगों के लिए है जो एक लॉन्ग-टर्म और भरोसेमंद स्मार्टफोन की तलाश में हैं। इस फोन को लेकर कहा जा सकता है कि इसे लेने के बाद लंबे समय तक नया फोन लेने की जरूरत महसूस नहीं होगी।